Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsBaharagora MLA Samir Kumar Mohanty Demands 75 Grant Increase for Private Schools and Ambulance Service Improvements
मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों व विद्यालयों को 75 प्रतिशत बढ़ी अनुदान राशि देने की मांग

मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेजों व विद्यालयों को 75 प्रतिशत बढ़ी अनुदान राशि देने की मांग

संक्षेप:

बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने राज्य सरकार से प्राइवेट स्कूलों के लिए 75% अनुदान बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह लाभ केवल डिग्री कॉलेजों तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, विधायक ने 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति पर भी सवाल उठाया और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा सुधार की आवश्यकता जताई।

Dec 11, 2025 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

चाकुलिया, संवाददाता। बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने बुधवार को शून्यकाल (नियम-303) के माध्यम से राज्य सरकार से यह मांग उठाई कि प्राइवेट मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसों को भी 75 प्रतिशत बढ़ोतरी वाली अनुदान राशि दी जाए। उन्होंने बताया कि सरकार ने 2004 के विस्तारित शैक्षणिक संस्थान अधिनियम एवं नियमावली के तहत प्राइवेट संस्थानों के अनुदान में 75% वृद्धि का निर्णय लिया था। लेकिन फिलहाल इसका लाभ केवल डिग्री कॉलेजों को ही मिल रहा है। विधायक ने कहा कि इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय व संस्कृत तथा मदरसों को इस बढ़ी हुई राशि से वंचित रखना उचित नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसलिए सरकार सभी पात्र संस्थानों को इसका लाभ सुनिश्चित करे। 108 एंबुलेंस सेवा पर विधायक को मिला सरकार से जवाब विधानसभा में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति पर सरकार से महत्वपूर्ण सवाल उठाया था। स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार किया कि कई एंबुलेंस समय सीमा पूरी होने के बाद भी चल रही हैं। रेस्पॉन्स टाइम की चुनौतियां हैं और स्टाफ की कमी भी बनी हुई है। बताया गया कि राज्य में 542 में से 206 एंबुलेंस अपनी निर्धारित आयु पार कर चुकी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रेस्पॉन्स टाइम 25 मिनट और शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट तय है। 207 नई एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया जारी है। विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों में मरीजों को समय पर सेवा मिले, के लिए एंबुलेंस सेवा को और मजबूत करना आवश्यक है।