
गांव में घूम-घूम कर मंईयां योजना की विसंगतियों को दूर करें कार्यकर्ता : समीर
धालभूमगढ़ में विधायक समीर कुमार महंती ने बहरागोड़ा विधानसभा उपचुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए और पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने का...
धालभूमगढ़, संवाददाता। विधानसभा उपचुनाव को लेकर बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार महंती ने धालभूमगढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव के पूर्व तैयारी के लिए बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष चेतन मुर्मू ने की। बैठक में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती ने समर्पित कार्यकर्ताओं को गंभीर दिशा निर्देश दिए। इसके साथ पूर्व विधायक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि पुन: इस विधानसभा क्षेत्र से उनके पुत्र को विजयी बना कर देने की बात बताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा पार्टी समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को गांव में घूम-घूम कर मंईयां योजना की विसंगतियों को सूचीबद्ध करें एवं उनका निराकरण करवाएं।

प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी का अभिलंब गठन करें। प्रत्येक बूथ कमेटी गठन में न्यूनतम 25 सदस्य बनाए जाएं, जिनमें पांच महिलाएं हों। बूथ कमेटी का निर्माण कर कार्यालय को 20 सितंबर तक सूचित करें। उन्होंने कहा कि वैसे कार्यकर्ता जो पार्टी की गतिविधियों से अलग-थलग पड़ गए हैं, उनसे संपर्क स्थापित कर उन्हें सक्रिय किया जाए। मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष चेतन मुर्मू, विक्रम सोरेन, प्रणव महतो, बापी बनर्जी, जीवन हेंब्रम, प्रदीप राय, लखाई बास्के, महिला नेतृत्व फुल मनी टुडू, मानकी मांडी, गुरुवारी सोरेन, छोट राय मुर्मू आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




