Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsBaharagora Administration Cracks Down on Illegal Sand Mining and Storage
हिंदुस्तान असर: बहरागोड़ा में अवैध बालू के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 15,000 सीएफटी बालू हुई जब्त

हिंदुस्तान असर: बहरागोड़ा में अवैध बालू के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 15,000 सीएफटी बालू हुई जब्त

संक्षेप:

बहरागोड़ा प्रशासन ने अवैध बालू खनन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। मोधुआबेड़ा गांव में छापेमारी के दौरान 15,000 क्यूबिक फीट अवैध बालू जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और प्रशासन ने कड़ा कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Dec 17, 2025 03:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा।विगत 14 दिसंबर को अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद बहरागोड़ा प्रशासन ने बुधवार को अवैध बालू खनन और भंडारण के खिलाफ अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यह ताजा मामला बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मोधुआबेड़ा गांव का है जहां पुलिस और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध बालू जब्त किया गया है।प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर मोधुआबेड़ा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का भंडारण किया गया था। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर बहरागोड़ा अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की पुलिस बल ने समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही जांच के दौरान लगभग 15,000 क्यूबिक फीट अवैध बालू का भंडारण पाया गया जिसका संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके।प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारी मशीनों की मदद से उक्त बालू को जब्त किया और उसे सुरक्षित रूप से अंचल कार्यालय परिसर में स्थानांतरित कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 88/2025 तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस अवैध भंडारण के पीछे मुख्य रूप से नरेन मुंडा, संजय नायक, दुर्गा मुंडा,देबू ओझा नामक व्यक्ति शामिल हैं। जिनमें कुछ के विरुद्ध अवैध बालू उत्खनन को लेकर पूर्व में भी मामला दर्ज किया गया था तथा न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस ने इन नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विभाग द्वारा इनके नेटवर्क और संलिप्तता की गहनता से जांच की जा रही है।अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने इस विषय पर साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन या भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले माफियाओं के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।वहीं थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।