Ghatsila News: बहरागोड़ा में बिजली की बदहाली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की जनता ने बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए मंगलवार को विजली विभाग को एक ज्ञापन सौंपा। भाजपा के नेताओं ने क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याएं हल नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

बहरागोड़ा में बिजली की बदहाली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन
बहरागोड़ा में बिजली की बदहाली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में चरमराई बिजली आपूर्ति और जर्जर बुनियादी ढांचे से त्रस्त जनता की आवाज उठाते हुए मंगलवार विजली विभाग को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर के कुशल नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बहरागोड़ा विद्युत विभाग पहुंचा, जहां महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, मंडल महामंत्री अपूर्व सुंदर दास व उत्पल पैरा, उपाध्यक्ष मंजुला पलाई सहित दर्जनों वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अधिकारियों को एक मांग-पत्र सौंपा गया। इस ज्ञापन के जरिए भाजपा नेताओं ने क्षेत्र में बदस्तूर जारी अघोषित बिजली कटौती, बार-बार की ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करने और राहगीरों के लिए खतरा बने जर्जर तारों एवं खंभों को अविलंब बदलकर संपूर्ण विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की पुरजोर मांग रखी, साथ ही चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGhatsila News: बहरागोड़ा में बिजली की बदहाली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन