Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsBabulal Marandi Criticizes State Government s Neglect of Public Issues in Jharkhand
चुनाव आते ही मंईयां सम्मान का नारा लगाकर भ्रमित कर रही सूबे की सरकार : बाबूलाल मरांडी

चुनाव आते ही मंईयां सम्मान का नारा लगाकर भ्रमित कर रही सूबे की सरकार : बाबूलाल मरांडी

संक्षेप:

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार जनता के मूल प्रश्नों से मुंह मोड़ चुकी है और चुनाव के समय भ्रमित कर रही है। उन्होंने कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने और सामाजिक योजनाओं के फेल होने का आरोप लगाया। उन्होंने घाटशिला विधानसभा में बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाने का आह्वान किया।

Nov 05, 2025 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

जादूगोड़ा, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सूबे की सरकार जनता के मूल प्रश्नों से मुंह मोड़ चुकी है और चुनाव आते ही मंईयां सम्मान का नारा लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने यह बातें मुसाबनी प्रखंड की माटीगोड़ा पंचायत मैदान में आयोजित भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, यह सरकार सिर्फ लूटने और लुटवाने में व्यस्त है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग योजना पूरी तरह फेल है। उन्होंने घाटशिला विधानसभा से बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, मेनका सरदार ने भी कहा कि बाबूलाल सोरेन को अपना आशीर्वाद देकर यहां से विजय बनायें और घाटशिला को विकासशील बनाएं। सुरेश साव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भ्रष्ट्राचार जीरो था, आज झामुमो के शासन काल में भष्ट्राचार हीरो बन गया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल सोरेन जैसे कर्मठ और जमीनी नेता को जीताकर ही घाटशिला के विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मौके पर विशिष्ट अतिथि जादूगोड़ा के चुनाव प्रभारी सुरेश साव, पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, गुरुचरण रजवार, भाजपा नेता रोहित सिंह, बिक्रम सिंह, रूपाली सेवैया, तनुश्री नंदा, लव सरदार, मनोज प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।