
चुनाव आते ही मंईयां सम्मान का नारा लगा भ्रमित कर रही सरकार : मरांडी
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार जनता के मूल प्रश्नों से मुंह मोड़ चुकी है और चुनाव में भ्रमित कर रही है। उन्होंने वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग योजना को फेल बताया और घाटशिला विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को जीताने की अपील की। भाजपा नेताओं ने भी विकास के लिए सोरेन को समर्थन देने का आग्रह किया।
जादूगोड़ा, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सूबे की सरकार जनता के मूल प्रश्नों से मुंह मोड़ चुकी है और चुनाव आते मंईयां सम्मान का नारा लगा जनता को भ्रमित कर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और सरकार सिर्फ लूटने और लुटवाने में व्यस्त है। मरांडी मंगलवार को मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत मैदान में आयोजित भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग योजना पूरी तरह फेल है। उन्होंने घाटशिला विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

वहीं, मेनका सरदार ने भी कहा कि बाबूलाल सोरेन को अपना आशीर्वाद देकर यहां से विजय बनायें और घाटशिला को विकासशील बनाएं। सुरेश साव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार जीरो था, आज झामुमो के शासन काल में हीरो है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल सोरेन जैसे कर्मठ और जमीनी नेता को विजयी बनाकर ही घाटशिला के विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। मौके पर विशिष्ट अतिथि जादूगोड़ा के चुनाव प्रभारी सुरेश साव, पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, गुरुचरण रजवार, भाजपा नेता रोहित सिंह, बिक्रम सिंह, रूपाली सेवैया, तनुश्री नंदा, लव सरदार, मनोज प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




