फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Feb 08, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

केंद्रीय विद्यालय सुरदा में मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड फाइलेरिया अभियान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फाइलेरिया रोग, उसके लक्षण, बचाव के उपाय और दवा के महत्व की जानकारी दी गई। छात्रों से अपील की गई कि वे दवा का सेवन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

मुसाबनी। केंद्रीय विद्यालय सुरदा में प्रारम्भ होने वाले मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एमडीए राउंड फाइलेरिया अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमपीडब्ल्य धनंजय सीट और पीरामल फाउंडेशन के एमडीएसी राहुल मन्ना ने विद्यार्थियों को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एमडीए अभियान के अंतर्गत दी जाने वाली दवा के महत्व व उनके सेवन की विधि और उनके सेवन से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं दवा का सेवन करें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि आने वाले दिनों में फाइलेरिया रोग का उन्मूलन संभव हो सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।