स्वामी विवेकानंद कालेज में सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी पर कार्यशाला का आयोजन
संक्षेप: स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन सालबनी में जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आई.आर.सी.टी.सी. के नियमों और धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की जानकारी देना था। इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने ईमानदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
गालूडीह। स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन सालबनी में जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आई.आर.सी.टी.सी.के नियमों की जानकारी देना तथा धोखाधड़ी से बचने के लिए विशेष सतर्कता पर चर्चा करना l उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि हर साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है। जिस दिन भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन होता है। इस वर्ष का थीम है "सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी " l थीम का उद्देश्य सभी हितधारकों के बीच ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है, साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना है ।

उन्होंने कहा कि संशोधित आईआरसीटीसी दिशानिर्देश के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 से जनरल टिकट आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान, केवल आधार- प्रमाणित उपयोगकर्ता ही आई.आर.सी.टी.सी की वेबसाइट और ऐप पर आरक्षित जनरल टिकट बुक कर सकते हैं l इसके उपरांत महाविद्यालय की एनएसएस प्रमुख डॉ. अंजु कुमारी ने कहा कि अगर आप कहीं यात्रा करना चाहते हैं तो सर्वप्रथम अपने बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करें तथा आई.आर.सी.टी.सी. एप को डाउनलोड करें और स्वयं टिकट बुक करें l किसी भी एजेंट के बहकावे में ना पड़े अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं l इसके उपरांत डॉ. मंजूश्री प्रमाणिक एवं कुमारी प्रियंका ने भी विद्यार्थियों को किसी भी अनजान नंबर से अथवाअनजान एजेंट से रेलवे की टिकट बुक करने से मना किया और कहा कि कभी-कभी शिक्षित व्यक्ति भी गलतफहमी या असावधानी के कारण ठगी के शिकार हो जाते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना है और समाज मैं व्याप्त भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को एक साथ मिलकर समाप्त करना है l कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक संजीव कुमार तिवारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मंजू कुमारी ने किया l कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया l मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक सुंदरम प्रियदर्शी, अनूप कुमार ठाकुर, प्राध्यापिका डॉ मंजूश्री प्रमाणिक, कुमारी प्रियंका ,नमिता भगत, शिउली बाग , कार्यालय प्रमुख कमलेंदु रॉय समेत महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




