Ghatsila News: बहरागोड़ा सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस मना

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: बहरागोड़ा सीएचसी में विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष्य में एक महीने का विशेष जागरूकता कैंप शुरू किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि बढ़ती आबादी को नियंत्रित करना देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया और जनसंख्या स्थिरता के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Ghatsila News: बहरागोड़ा सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस मना

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में शनिवार को विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष्य पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले एक महीने के विशेष जागरूकता कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू और पूर्णापानी की मुखिया पानसोरी हांसदा व पाटपुर मुखिया झुमा नायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस विशेष अवसर पर उपस्थित आम जनता और स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए बढ़ती आबादी को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर ही जनसंख्या में स्थिरता लाई जा सकती है, जिसके लिए ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है।

इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में क्षेत्र के आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।