नशा के दुष्प्रभाव से सबसे ज्यादा युवा वर्ग हो रहे हैं प्रभावित : एसपी

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला के सोना देवी विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने युवाओं को नशा के दुष्प्रभावों से सचेत किया और ड्रग्स कारोबारियों की सूचना देने की सलाह दी। कुलपति प्रभाकर सिंह ने छात्रों को नशा के इलाज के बारे में भी जानकारी दी।

नशा के दुष्प्रभाव से सबसे ज्यादा युवा वर्ग हो रहे हैं प्रभावित : एसपी

घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानंद सभागार में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम, सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला, सिविल डिफेंस मेराकी संस्था जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जागरूकता अभियान में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि नशा के दुष्प्रभाव से सबसे ज्यादा युवा वर्ग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे जमशेदपुर स्थित कम्पोजिट कंटोल रूम में 112 पर फोन कर ड्रग्स कारोबारियों के संबंध में सूचना दे सकते हैं। गर्ग ने सिंथेटिक ड्रग्स से भी सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को नशा से दूर रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीण एसपी ने कहा कि प्रशासन इस क्षेत्र को नशा मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रभाकर सिंह ने छात्रों को नशा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रांची स्थित केंद्रीय मनःचिकित्सा संस्थान में ड्रग्स एडिक्शन का अच्छा इलाज किया जाता है। सिविल डिफेंस के उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने कहा कि नागरिक सुरक्षा नागरिकों की ओर से की जाती है। आपातकाल में सिविल डिफेंस के वॉलेंटियर सहायता कार्य करते हैं। झारखंड के बोकारो, जमशेदपुर में सिविल डिफेंस कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्रों को भी सिविल डिफेंस वॉलेंटियर बनाया जाएगा। जागरूकता अभियान की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई। बी फार्मा की छात्रा मौसमी महतो ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. नित नयना ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।