ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाटुसू मेला में कलाकारों ने बिखेरी सतरंगी छटा

टुसू मेला में कलाकारों ने बिखेरी सतरंगी छटा

घाटशिला प्रखंड में शुक्रवार को तीन स्थानों पर टुसू मेला का आयोजन किया गया। इसमें बड़ाजुड़ी पंचायत के अमतलगोड़ा, भदुआ पंचायत के घटीडुबा एवं काशिदा पंचायत के तामकपाल में टुसू मेला का आयोजन किया...

टुसू मेला में कलाकारों ने बिखेरी सतरंगी छटा
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSat, 19 Jan 2019 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

घाटशिला प्रखंड में शुक्रवार को तीन स्थानों पर टुसू मेला का आयोजन किया गया। इसमें बड़ाजुड़ी पंचायत के अमतलगोड़ा, भदुआ पंचायत के घटीडुबा एवं काशिदा पंचायत के तामकपाल में टुसू मेला का आयोजन किया गया। यहां पर दर्जनों टुसू प्रतिमा प्रतियोगिता के लिए पहुंची थी। साथ ही साथ दर्जनों युवकों की टोली में अपना नृत्य दिखाने आई थी। निर्णायक मंडली द्वारा अमतलगोड़ा में हरिपोदो महतो युवा संध टिकरी के प्रतिमा के प्रथम, संजय आर्ट्स ग्रुप को द्वितीय एवं मेघनाथ सिंह एदेलबेड़ा के प्रतिमा को तृतीय स्थान मिला। सभी विजेता प्रतिभागी को जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया किरिटी सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी, सीपीएम नेता सह किसान सभा के अध्यक्ष उत्पल विश्वास, राजेश बंसल, उप मुखिया ललित कृष्ण भकत, रतिकांत भकत, हरबल्लव भकत आदि ने पुरस्कृत किया। इससे पूर्व बड़ाजुड़ी के अमतलगोड़ा मैदान में आयोजित टुसू मेला का उद्घाटन जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया किरिटी सिंह, उप मुखिया ललित कृष्ण भकत एवं वार्ड सदस्य रति कांत भकत आदि ने किया। मेला के दौरान कोई हाथी का रूप बनाकर आया था जो कोई बंदर का। खिलौना के स्टॉल पर दर्जनों बच्चे खिलौना खरीदते देखे गये। मेला के दौरान खाना पिने का भी कई स्टॉल लगाया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें