चाकुलिया: बांकशोल काजू जंगल में आग से काजू के पेड़ झुलसे
Feb 28, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
चाकुलिया के सरडीहा पंचायत के बांकशोल काजू जंगल में शनिवार को आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे काजू के पेड़ झुलस गए। वन सुरक्षा कमेटी और वन विभाग की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि कोई शरारती तत्व जानबूझकर आग लगा रहा है।
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के अंतर्गत बांकशोल काजू जंगल में शनिवार की दोपहर किसी शरारत ने आग लगा दी। देखते देखते काजू जंगल में आग फैलने लगी और फूलों से लदे काजू के पेड़ झुलसने लगे। सूचना पाकर बांकशोल वन सुरक्षा कमेटी के सदस्य पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वन विभाग की टीम भी पहुंची। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक कोई शरारती तत्व जंगल में आग लगा रहा है। दिन भर में कई बार आग लगा दी जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि शरारती तत्व को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
पकड़े जाने पर उसे वन विभाग के हवाले किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



