मार्शल आर्ट : में अपूर्वा बक्शी ने हासिल किया दूसरा स्थान

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया की अपूर्वा बक्शी ने उड़ीसा में हुई राज्य स्तरीय नौवें पेनकाक सिलाट चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान हासिल किया। 11 से 13 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। पहले भी 2024 में अपूर्वा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था और वर्तमान में तालचेर के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।

मार्शल आर्ट : में अपूर्वा बक्शी ने हासिल किया दूसरा स्थान

चाकुलिया। शहर के पुराना बाजार निवासी दिव्येंदु बक्शी की पुत्री अपूर्वा बक्शी को उड़ीसा में राज्य स्तरीय नौवें पेनकाक सिलाट मार्शल आर्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उड़ीसा सरकार के खेलकूद एवं युवा मंत्रालय तथा पेनकाक सिलाट संगठन द्वारा खुर्दा के बीजू पटनायक इंडोर स्टेडियम में 11 से 13 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अपूर्वा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। इससे पूर्व वर्ष 2024 में भी अपूर्वाने जूनियर ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था। अपूर्वा फिलहाल उड़ीसा के तालचेर स्थित एक स्कूल में पढ़ाई कर रही है। अपूर्वा के पिता दिव्येंदु बक्शी फिलहाल उड़ीसा में एलएंडटी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि मां सीमा सरकार तलचर में ही शिक्षिका है।

दिव्येंदु के पिता स्व असित रंजन बक्शी चाकुलिया के जाने-माने शिक्षक रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।