
माता बगलामुखी से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना
मुसाबनी के बगलामुखी मंदिर में श्री पीताम्बरी बगलामुखी देवी का वार्षिक पूजन और विश्व शांति महायज्ञ का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने भाग लिया। पुजारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने अभिषेक पूजन किया, और महायज्ञ में एक लाख मंत्रों का जाप किया जाएगा।
मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी मेड़िया मुख्य मार्ग स्थित बगलामुखी मंदिर में श्री पीताम्बरी बगलामुखी देवी का वार्षिक पूजन एवं विश्वशांति महायज्ञ का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोचार के साथ मंगलवार से शुरू किया गया। वार्षिक पूजन के पहले दिन मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, इसमें दर्जनों महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर भक्ति भाव से शामिल हुईं। कलश यात्रा मंदिर से निकलकर कंपनी तालाब पहुंच कर कलश में जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची। इस दौरान सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गयी। पुजारी ने कराया अभिषेक पूजन मंदिर के पुजारी पंडित गिरजा शंकर त्रिपाठी ने अभिषेक पूजन किया।
इस मौके पर मंदिर प्रांगण में चंडी पाठ का आयोजन किया गया। विश्व शांति महायज्ञ में पंडित गिरजा शंकर त्रिपाठी, मुरारी मोहन मिश्रा, चितरंजन मुखर्जी, सुभाष चन्द्र पति, उमाकांत त्रिपाठी, मुकेश मिश्रा आदि ने हवन पूजन में भाग लिया। वार्षिक पूजन के यजमान चंद्र मोहन प्रजापति, कमलकांत मंडल, संगीता मंडल मुकेश मिश्रा आदि थे। इस मौके पर मन्दिर में प्रसाद का वितरण किया गया। एक लाख मंत्र का जाप होगा : पुजारी इस वार्षिक पूजा के मुख्यकर्ता व पुजारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने पूजा के संबंध में बताया कि महायज्ञ को लेकर एक लाख मंत्र का जाप मां बगुला मुखी मंदिर में संकल्प के साथ किया है। 19 नवंबर को प्रातः 9 बजे से अभिषेक पूजन, दोपहर 1 बजे कौल भोजन, भंडारा, महाप्रसाद वितरण, दोपहर 3 बजे से पूर्णाहुति, संध्या 7 बजे से आरती होगी। वार्षिक अनुष्ठान में उन्होंने धर्मावलम्बियों से सहयोग की अपील की है ताकि तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




