पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : प्राचार्य
केंद्रीय विद्यालय सुरदा में वार्षिक खेलकूद उत्सव का आयोजन हुआ। प्राचार्य मायसा मार्डी ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिक्षिकाओं और शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे विद्यालय में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल बना।

मुसाबनी, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय सुरदा में सोमवार को वार्षिक खेलकूद उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य मायसा मार्डी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका पूनम श्रीवास्तव द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। प्राचार्य ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही आवश्यक नहीं हैं, बल्कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, परिश्रम, त्याग, समर्पण तथा भाईचारे जैसी श्रेष्ठ भावनाओं का विकास भी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना का सम्मान करने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन खेल शिक्षक मोटाई बानरा एवं कोच आशीष बोदरा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें लगभग प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों ने भी तरह-तरह के रेस में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और स्थान प्राप्त किया। संपूर्ण विद्यालय परिसर ऊर्जा, उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से ओत-प्रोत रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




