परंपराओं को व्यवहारिक रूप से अमल करने का संकल्प

Feb 16, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

पारंपरिक स्वशासन गांवता धालभूम का वार्षिक अधिवेशन रविवार को पावरु में आयोजित किया गया। इसमें ग्रामसभा के कार्य, विवादों का निपटारा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने रुढ़ी परंपराओं के अमल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगार जयपालसिंह सरदार ने की।

परंपराओं को व्यवहारिक रूप से अमल करने का संकल्प

पोटका, संवाददाता। पारंपरिक स्वशासन गांवता धालभूम का वार्षिक अधिवेशन रविवार को पावरु में आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता दिगार जयपालसिंह सरदार व संचालन फिरोज सरदार ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्रामसभा के कार्य, गतिविधि व सक्रियता पर चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न ग्रामसभाओं ने अपने क्षेत्र के विवादों का निपटारा एवं प्राकृतिक संसाधनों जल, जंगल, जमीन का संरक्षण करने, सरकारी योजनाओं निरीक्षण व प्रगति, जाहेरथान, महान, श्मशान, उकशासन एवं गोटटाड़ी के स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया। मौके पर गांव के पोड़षी, गादि तरफ, पारगाना स्तर के दिगार, सरदार, नायक, पायक, हातु सरदार, नाया, देवरी, पीड़ नाया, डाकुवा, पाणिगिराई, सासन, जगुआड़ी, डोडिया जान, वार्षिक संविधान व रुढ़ी परंपराओं को व्यवहारिक रूप से अमल करने का संकल्प लिया गया।

अधिवेशन में शत्रुघ्न सरदार, शिशुपाल भूमिज, मानिक सरदार, लखीकांत भूमिज, लखींद्र सरदार, निर्मला सरदार, महावीर सरदार, रामकृष्ण सरदार, सेफाली सरदार, अजीत सरदार, दीपाली सरदार, शंभू सरदार, शुभद्रा सरदार, गुरुवारी सरदार, सविता सरदार सहित अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;