नीलकंठ महादेव मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव को लेकर कलश यात्रा निकाली गई

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

गालूडीह के जोड़सा टावर नगर में नील कंठ महादेव मंदिर का दितिय वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस उत्सव में 101 महिलाओं ने क्लश यात्रा में भाग लिया। मंदिर के निर्माण के लिए रोहित गोप ने 2 कट्ठा जमीन दान की। पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया और भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

नीलकंठ महादेव मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव को लेकर कलश यात्रा निकाली गई

गालूडीह।गालूडीह के जोड़सा टावर नगर में नील कंठ महादेव मंदिर का दितिय वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसको लेकर महिलाओं के द्बारा क्लश यात्रा निकाली गई।बाबा विनय दास के द्बारा निर्मित किया गया और पुजारिन माताजी ज्योत्स्ना गोप को सोप दी गई। सोमवार को मंदिर परिसर में वार्षिक उत्सव को लेकर कल्श यात्रा निकाली गई जिसमें लगभग 101 महिलाओं ने भाग लिया।भुलियाबांध से महिलाओं ने क्लश में जल भरने पहुंची। जहां माताजी पुजारिन ज्योत्स्ना गोप ने पुजा पाठ कर गंगा की आराधना की उसके बाद महिलाओं ने कल्श में जल भरकर बाबा नीलकंठ मंदिर के लिए चल दी ।क्लश यात्रा के आगे भजन कीर्तन करते हुए कीर्तन मंडली चल रहे थे।

इसके बाद मंदिर परिसर पहुंचकर बाबा नीलकंठ का जलअभिषेक किया गया। वनमाली आचार्य, देवराज गोप और अजय गोप ने विधि विधान से पूजा अर्चना की उसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। उसके बाद मंदिर परिसर कीर्तन का शुभारंभ हुआ।रोहित गोप ने 2 कट्ठा जमीन दान कीइधर बाबा नीलकंठ मंदिर के निमार्ण के लिए रोहित गोप ने माताजी ज्योत्स्ना गोप को 2 कट्ठा जमीन दी । इसके बाद बाबा विनय दास से निवेदन के बाद बाबा विनय दास ने मंदिर का निर्माण करवाया।नंदी बाबा के दफनाया स्थल में नील कंठ महादेव मंदिर का हुई है प्रतिष्ठा15 वर्ष पहले जोड़सा गांव में एक नन्दी बाबा (सांड़) था।जब उसकी मृत्यु हो गई तो ग्रामीणों ने उसे जोड़सा तरफ दफना दिया था। उसके वर्ष 2021 में माताजी ज्योत्स्ना गोप जोड़सा आई वह जगह के अभाव में नीलकंठ महादेव को बाल्टी में जगह के अभाव में रखकर पुजा करती थी । भगवान का करिश्मा जहां नन्दी बाबा को दफ़नाया गया वहीं आज नीलकंठ महादेव मंदिर का प्रतिष्ठा कर पुजा किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।