Ghatsila News: विद्यालय के बच्चों को सेवन कराई गई एनीमिया की खुराक
Ghatsila News: बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर और लालसाई मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य केंद्र की ओर से एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड की खुराक और एल्बेंडाजोल की गोली दी गई। एएनएम नीलम टप्पो ने एनीमिया के बच्चों के स्वास्थ्य और विकास पर पड़ने वाले प्रभाव बताए। कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों में नियमित रूप से आयरन-फोलिक एसिड और कृमिनाशक दवा देने की योजना है।

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर मध्य विद्यालय और लालसाई मध्य विद्यालय में बुधवार को जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र द्वारा एनीमिया मुक्त भारत के तहत बच्चों को आयरन व फोलिक एसिड की खुराक सेवन कराई गई। इसके साथ ही कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली भी सेवन कराई गई। एएनएम निलम टप्पो ने कहा कि बच्चों में एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। आमतौर पर लंबे समय तक बहुत कम आयरन का सेवन और तेजी से शारीरिक विकास एवं अन्य शारीरिक जरूरतों के कारण बच्चे एनीमिया से ग्रसित हो जाते हैं। एनीमिया ग्रसित बच्चों में रोगाणुओं से संक्रमण की संभावना अधिक होने के कारण उनका शारीरिक, मानसिक एवं तार्किक क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
इस समस्या से निपटने के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से सभी सरकारी एवं सरकार द्वारा पोषित विद्यालयों में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत बच्चों को उम्र के आधार पर प्रत्येक सप्ताह आयरन फोलिक एसिड की एक गोली एवं 6 माह के अंतराल पर कृमि नाशक एल्बेंडाजल दिया जाना है। मौके पर लालसाई मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवासिस बेरा उपस्थित थे।


