चाकुलिया : जमुना टुडू ने लगाया डायट में हो रहे स्टॉफ क्वार्टर के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

चाकुलिया : जमुना टुडू ने लगाया डायट में हो रहे स्टॉफ क्वार्टर के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

संक्षेप:

चाकुलिया के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में लगभग दो करोड़ की लागत से बन रहे स्टॉफ वाटर के निर्माण में अनियमितताओं का आरोप पद्मश्री जमुना टुडू ने लगाया है। उन्होंने शिकायत करने का निर्णय लिया है,...

Aug 04, 2025 04:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया। चाकुलिया के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत लगभग दो करोड़ की लागत से बन रहे स्टॉफ वाटर के निर्माण में भारी अनियमितताएं बरतने का आरोप पद्मश्री जमुना टुडू ने लगाया है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत वे उपायुक्त से करेंगी। जमुना टुडू ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को मैंने योजना स्थल पर जाकर निर्माण कार्य को देखा। इस भवन के निर्माण में घटिया सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है। अत्यंत ही निम्न स्तर की ईंटों का प्रयोग हो रहा है। योजना स्थल पर किसी प्रकार का सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे भवन की प्रक्कलित राशि और मजदूरी दर का पता नहीं चल रहा है। भवन तथा चहारदीवारी के निर्माण में संवेदक द्वारा मनमानी तरीके से काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर आज मैंने उपायुक्त से बात करने की कोशिश की। परंतु संपर्क नहीं हो पाया। उपायुक्त से मुलाकात कर इसकी जांच की मांग करेंगी।