Ghatsila News: अखिल भारतीय खटिक समाज के प्रकाश बने पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष
Ghatsila News: पोटका के हल्दीपोखर कुम्हारपाड़ा में अखिल भारतीय खटिक समाज का एक दिवसीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकाश सोनकर ने की। समाज का पुनर्गठन किया गया, जिसमें प्रकाश सोनकर को अध्यक्ष, सविता खटिक को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और निखिल सोनकर को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। प्रखंड के हल्दीपोखर कुम्हारपाड़ा में अखिल भारतीय खटिक समाज का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकाश सोनकर ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खटिक समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगेश्वर खटिक व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रमेश सोनकर उपस्थित थे। सर्वसम्मति से समाज का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन में अखिल भारतीय खटिक समाज के जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिले के अध्यक्ष प्रकाश सोनकर बनाए गए। सविता खटिक को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तथा निखिल सोनकर को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सम्मेलन में खटिक समाज के उत्थान पर गंभीर चर्चा किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोग शिक्षित होने से उत्थान होगा, इसलिए सभी शिक्षित बने। उन्होंने खटिक समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। नए अध्यक्ष प्रकाश सोनकर ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है यह गौरवशाली है। मैं समाज हित में अपनी पुरी शक्ति लगा दुंगा। नव चयनित पदाधिकारी को पद का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप सोनकर,नंदू सोनकर,सुमित सोनकर,अमीत सोनकर, विकास सोनकर,रेखा सोनकर,पूनम सोनकर, लालमुनि सोनकर, शंकुतला सोनकर,नीलम सोनकर, रचना सोनकर गीता सोनकर सहित खटिक समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।


