शॉर्ट हैंड फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट पर पियू सेवन का कब्जा
घाटशिला। घाटशिला स्थित राजस्टेट फुटबॉल मैदान में शनिवार की देर शाम को आयोजित अजय सिंह मेमोरियल शॉर्ट हैंड फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट -सीजन- दो, खेल

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला स्थित राजस्टेट फुटबॉल मैदान में शनिवार की देर शाम को आयोजित अजय सिंह मेमोरियल शॉर्ट हैंड फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट -सीजन- दो, खेल प्रेमियों के लिए यादगार अवसर बन गया। रात की रोशनी में जगमगाते मैदान और उत्साहित दर्शकों की उपस्थिति ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया। इस प्रतियोगिता में 32 टीम ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पियू सेवन घाटशिला बनाम 30 प्लस घाटशिला के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मैच में पियू सेवन ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को 31 हजार और उप विजेता टीम को 20 हजार रुपये नगद दिया गया।
इसके अलावा कई अन्य पुरस्कार भी कमेटी की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने आयोजन की सफलता पर आयोजक रिंकू सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास भविष्य में और भी व्यापक रूप लें, यही उनकी शुभकामना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


