ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलावार्ता के बाद बागजाता माइंस का गेट जाम हटा, काम शुरू

वार्ता के बाद बागजाता माइंस का गेट जाम हटा, काम शुरू

बागजाता माइंस इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले तीन दिनों से चला आ रहा गेट जाम गुरुवार को मुसाबनी थाना में थाना प्रभारी सुरेश लिंडा की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता के बाद हटा लिया गया...

वार्ता के बाद बागजाता माइंस का गेट जाम हटा, काम शुरू
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाFri, 26 Oct 2018 04:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बागजाता माइंस इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले तीन दिनों से चला आ रहा गेट जाम गुरुवार को मुसाबनी थाना में थाना प्रभारी सुरेश लिंडा की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता के बाद हटा लिया गया है। इस त्रिपक्षीय वार्ता में यूसीआईएल के अधिकारियों में माइंस मैनेजर कल्याण नाथ, प्रशासनिक अधिकारी एसके सिन्हा, सिद्धार्थ और ठेका मजदूरों की ओर से यूनियन के महासचिव सिंधु हांसदा, उपाध्यक्ष राम मार्डी, इंद्रजीत पातर, आजसू केंद्रीय सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू आदि शामिल थे। त्रिपक्षीय वार्ता में यूसीएल अधिकारियों ने थाना प्रभारी के समक्ष बताया कि बागजाता माइंस में 6 कैटेगरी में ठेका कार्य संविदा के आधार पर किया जा रहा है। वर्तमान में सभी कैटेगरी के कार्य संविदा समाप्त होने पर सभी ठेका मजदूरों को बैठा दिया गया है। सभी कैटेगरी के लिए संविदा निकाली गई है। लेकिन इसमें से कुछ के संविदा को फिर से किया जा रहा है तो कुछ प्रक्रिया में है। इसलिए वर्तमान समय में काम देना संभव नहीं है। लेकिन दिसंबर तक सभी के प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ठेका मजदूरों को काम पर समायोजन हो पाएगा। इसमें कैटेगरी की प्राथमिकता के आधार पर काम पर मजदूरों को समायोजन किया जाएगा। बागजाता माइंस में 6 कैटेगरी के कार्य में मुख्य रूप से मिसिलियेन्स मैन वर्किंग,सेंड स्टोन,डेवलोपमेन्ट ऑफ राइसेस, कैंटीन वर्क,पंप ऑपरेटर, ब्लैक स्मिथ एंड फेब्रिक वर्क शामिल है। बागजाता माइंस इम्प्लाइज यूनियन के नेताओं ने यूसीएल के अधिकारियों के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की। बागजाता माइंस में दूसरी पाली से काम शुरू हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें