Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsAdivasi Bhumij Society Conference Held in Tentala Football Ground
तेंतला : सामटाओ सम्मेलन में जुटे आदिवासी भूमिज समाज

तेंतला : सामटाओ सम्मेलन में जुटे आदिवासी भूमिज समाज

संक्षेप: तेंतला फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज समाज का सामटाओ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जयपाल सिंह सरदार ने की। इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और ओडिशा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य भूमिज समाज के संगठन को एक मंच पर लाना और संस्कृति को संरक्षित करना था।

Mon, 17 Nov 2025 02:37 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

पोटका, संवाददाता। प्रखंड के तेंतला फुटबॉल मैदान में रविवार को आदिवासी भूमिज समाज सामटाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष जयपाल सिंह सरदार ने किया। इस सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिला व ओड़िशा राज्य के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का शुभारंभ विद दिरि झंडा फहरा कर किया गया, तदुपरांत वक्ताओं ने भूमिज समाज के एकजुटता (सामटाओ) पर अपने-अपने विचार रखे। मौके पर सिद्धेश्वर सरदार व जयपाल सिंह सरदार ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य भूमिज समाज के विभिन्न संगठनों, आंकड़ा, समितियों को एक मंच में लाकर एकजुट करना है। एकजुटता में ही शक्ति है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर गांव में ग्रामीणों के माध्यम से ग्रामसभा को सशक्त बनाने, समाज सुधारकों को एक मंच पर लाकर उनके विचारों को लागू करने, भूमिज समाज के संस्कृति और अस्तित्व को अछूण्ण रखने, कुशासन व पूजा स्थलों को सुरक्षित रखने सहित अन्य प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मेलन में समाज द्वारा 7 दिसंबर को दिशुवा करम महोत्सव आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कर्म महोत्सव को सफल बनाने हेतु इसके पूर्व 31 नवंबर को तेंतला में एक तैयारी बैठक रखा गया है। अंत सामाजिक गीत गाकर सम्मेलन का समापन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सरदार, सुदर्शन भूमिज, हरिश सिंह भूमिज, पुतुल सरदार, गुलाब सिंह सरदार, मकरो सिंह, घासीराम सरदार, जगन्नाथ सरदार, बासंती सरदार, प्रियंका सरदार, आराधना सरदार, शंभू सरदार सहित अन्य उपस्थित थे।