Ghatsila News: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम से मनी

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: मुसाबनी में श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की 8वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। जेएसआर ग्रुप के सदस्यों ने पूजा अनुष्ठान किया, जिसमें पंडित मनमथ महापात्र ने पूजा और हवन संपन्न कराया। भक्तों ने प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण किया और मंदिर को फूलों से सजाया गया।

Ghatsila News: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम से मनी

Ghatsila News: मुसाबनी। मुसाबनी बाजार में अवस्थित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा की 8वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जेएसआर ग्रुप के युवा सदस्यों द्वारा मंदिर में पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को पंडित मनमथ महापात्र ने पूजा एवं हवन के साथ संपन्न कराया जिसमें काफी संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए। इस मौके पर रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही हनुमान जी के भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो रहा था। पूजा सम्पन्न होने के उपरांत प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच खीर का वितरण किया गया।

जिसे पुरी श्रद्धा एवं आदर के साथ श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। पूजा को सफल बनाने में मुख्य रूप से जयदेव दास, राजेश प्रजापति, विनय चौहान, विश्वजीत पांडा, अमित कुमार राम, लालमोहन भगत, प्रकाश दास, द्विजैन महतो आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम से मनी