ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाआईआरबी कैंप में मिला 8 फीट का अजगर, जंगल में छोड़ा

आईआरबी कैंप में मिला 8 फीट का अजगर, जंगल में छोड़ा

मुसाबनी आईआरबी टू कैंप में शनिवार देर रात एक 8 फीट का अजगर सांप मिलने से पूरे कैंप में दहशत फैल गई। सांप रात के अंधेरे में केंटीन के पीछे एक कमरे में बैठा...

आईआरबी कैंप में मिला 8 फीट का अजगर, जंगल में छोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाMon, 21 Sep 2020 03:26 AM
ऐप पर पढ़ें

मुसाबनी आईआरबी टू कैंप में शनिवार देर रात एक 8 फीट का अजगर सांप मिलने से पूरे कैंप में दहशत फैल गई। सांप रात के अंधेरे में केंटीन के पीछे एक कमरे में बैठा था। जवानों की नजर उस विशाल अजगर सांप पर पड़ी तो तुरंत ही फॉरेस्ट विभाग को इसकी सूचना दी गयी। मुसाबनी वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रात में ही विभाग के कर्मचारीयों को आईआरबी 2 कैम्प भेजा। इसके बाद अजगर सांप को पकड़ कर बोरा में डाला गया। इसे रविवार सुबह धोबनी जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें