अंपादित 3..............दुधियाशोल में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू:
0विजेता को मिलेगा तीन लाख का इनाम चाकुलिया। संवाददाता चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर

0विजेता को मिलेगा तीन लाख का इनाम चाकुलिया। संवाददाता चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के दुधियाशोल गांव में शनिवार को 62वीं दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। यह प्रतियोगिता जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब द्वारा गांव के मारांग बुरु इनडोर स्टेडियम में आयोजित की गई है।प्रतियोगिता का उद्घाटन श्यामसुंदरपुर के थाना प्रभारी सुनील भोक्ता ने फुटबॉल को किक मार कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच एसी ब्लैक टेल्को (जमशेदपुर) और यूडीएफसी धालभूमगढ़ के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच को एसी ब्लैक टेल्को की टीम ने पांच गोल से जीत लिया। इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे।
मैदान के चारों ओर मेला जैसा माहौल बन गया है। प्रत्येक गोल होने पर चीयर गर्ल्स का डांस भी हो रहा है, जो दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब के अध्यक्ष बासेत बास्के ने बताया कि इस प्रतियोगित विजेता टीम को 3 लाख रुपए और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 2 लाख रुपए और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 81,000 रुपए और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 31 अगस्त को खेला जाएगा। इस सफल आयोजन के लिए क्लब के अध्यक्ष बासेत बास्के, सचिव रामधन सोरेन और सदस्य चंपई सोरेन, नंदलाल टुडू समेत सभी सदस्य मिलकर काम कर रहे हैं। फोटो - फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




