Ghatsila News: टीटिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में धालभूमगढ़-चाकुलिया रोड पर टीटिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय हरेणा नायक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Ghatsila News: धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के धालभूमगढ़-चाकुलिया रोड में टीटिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग हरेणा नायक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ पहुंचाया गया। तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए डॉक्टर शेखर ने घायल को अनुमंडल अस्पताल के लिए अग्रसारित कर दिया। दुर्भाग्यवश घायल ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

