असेका का खुखड़ाडीह में आदिवासी सम्मेलन आज से
जादूगोड़ा में ओलचिकी के सौ साल पूरे होने पर खुखड़ाडीह ओलचिकी स्कूल में 14-15 फरवरी को 59वां आदिवासी वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और असम से लगभग 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उद्घाटन विधायक मंगल कालिंदी और बैजू मुर्मू करेंगे।

जादूगोड़ा। ओलचिकी के सौ साल पूरा होने पर जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित खुखड़ाडीह ओलचिकी स्कूल में असेका नामक संस्था की ओर से शनिवार से दो दिवसीय (14-15 फरवरी) 59वां आदिवासी वार्षिक सम्मेलन की तैयारी तेज हो गई है। इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार व असम से करीबन 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी व सम्मानित अतिथि बैजू मुर्मू (धाड़ दिशोम देश परगना) करेंगे। इसकी जानकारी असेका के महासचिव शंकर सोरेन, मुखिया पलटन मुर्मू ,बुधराम हेंब्रम, राम दास मुर्मू ने संयुक्त रूप से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


