ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाओड़िशा के रास्ते झारखंड में घुसे 55 मजदूर, क्वारेंटाइन

ओड़िशा के रास्ते झारखंड में घुसे 55 मजदूर, क्वारेंटाइन

उड़ीसा के रास्ते झारखंड में घुसे 45 मजदूर क्वॉरेंटाइन ॰ छत्तीसगढ़ के रायपुर से आ रहे थे झारखंड और बिहार के मजदूर ॰ भूखे प्यासे पैदल ही ओडिशा से बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा सीमा में घुसे ॰ 22 मजदूर...

ओड़िशा के रास्ते झारखंड में घुसे 55 मजदूर, क्वारेंटाइन
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSun, 03 May 2020 01:52 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के कारण सभी राज्यों की सीमाएं सील हैं। केंद्र सरकार का स्पष्ट रुख है कि जो जहां हैं, वहीं रहेंगे। बावजूद प्रवासी मजदूर अपने-अपने घर लौटने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो अपने राज्य झारखंड या बिहार आने की हसरत में रवाना हो रहे हैं। पकड़े जाने पर इन्हें क्वारंटाइन कर दिया जा रहा है। ओड़िशा बॉर्डर से सटे बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा क्षेत्र में 55 मजदूरों को प्रशासन ने पकड़कर जांच के बाद क्वारेंटाइन कर दिया। ये मजदूर झारखंड और बिहार के रहने वाले हैं। सभी मजदूर छत्तीसगढ़ के रायपुर में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद काम बंद होने की वजह से सभी अपने घर जा रहे थे। राउरकेला तक वे पैदल आए थे। वहां से ट्रक पर सवार होकर बाम्बे चौकी (ओड़िशा) पहुंचे थे। 22 मजदूर स्वर्णरेखा नदी पार कर बहरागोड़ा के महुलडांगरी पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें नदी किनारे रोक दिया और प्रशासन को खबर कर दी। प्रशासन ने सभी मजदूरों को बहरागोड़ा लाकर जांच कराई। इसके बाद प्लस टू हाई स्कूल में क्वारेंटाइन कर दिया। इधर, गुड़ाबांदा प्रखंड के स्वर्गछिड़ा गांव के पास 23 मजदूरों को ग्रामीणों ने देखा और प्रशासन को जानकारी दी। गुड़ाबांदा की बीडीओ सीमा कुमारी पुलिस बल और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पहुंची। सभी मजदूरों की जांच की गयी। बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि सभी मजदूरों को क्वारेंटाइन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें