संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का 41वां वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में 41वां वार्षिकोत्सव उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा ने विद्यार्थियों को गुरुदेव के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का 41वां वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन

घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में मंगलवार को 41वां वार्षिकोत्सव उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के सह सचिव शिवकुमार देवड़ा, प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा, सपना मिश्रा, डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार, अनूप कुमार पटनायक और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य निर्मल झुनझुनवाला सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

स्वागत भाषण

स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरुदेव के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। विद्यालय सह सचिव शिवकुमार देवड़ा ने विद्यार्थियों को परमात्मा के सानिध्य में रहकर जीवन को सही दिशा देने की सीख दी। उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में मन की शांति, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन तभी प्राप्त होता है जब व्यक्ति अपने भीतर ईश्वर से जुड़ाव महसूस करे।

जीवन दर्शन

विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य निर्मल झुनझुनवाला ने विद्यार्थियों को डर के आगे जीत है के जीवन दर्शन को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता उन्हीं को मिलती है जो चुनौतियों का साहस पूर्वक सामना करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरुदेव की वाणियों एवं भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा सातवीं की छात्रा अलवीना रहमान ने गुरुदेव के जीवन एवं गुरु के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम संचालन

मंच संचालन कक्षा 11वीं की आज्ञा नंदा, कक्षा 9वीं के आयांश एरोन पटनायक ने किया। आरती विद्यालय कप्तान तनुश्री नामाता, श्रीहन कर्मकार द्वारा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम सह-शैक्षिक प्रभारी सास्वती रॉय पटनायक की देखरेख में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

सामान्य प्रश्न

वार्षिकोत्सव कब संपन्न हुआ?
वार्षिकोत्सव मंगलवार को उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।