10 वें गुरु गोविंद सिंह जी के 359 वीं जयंती पर गुरुद्वारा में हुआ अरदास शपद कीर्तन व लंगर का आयोजन
मुसाबनी में स्थित गुरुद्वारा में सिख समुदाय ने दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की 359वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर गुरबाणी कीर्तन, अरदास प्रार्थना और प्रसाद का वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने लंगर का आनंद लिया। इस विशेष कार्यक्रम में कई प्रमुख सदस्य और श्रद्धालु शामिल हुए।

मुसाबनी। प्रखंड के मुसाबनी नंबर तीन स्थित गुरुद्वारा में सिख समुदाय के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की 359 वीं जयंती सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर काफी संख्या में समुदाय के लोग गुरुद्वारा पहुंचे, जहां एक माह से चल रहे सहज पाठ का समापन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा में गुरबाणी कीर्तन हुआ। इसके बाद अरदास प्रार्थना किया गया और सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी श्रद्धाओं ने गुरुद्वारा परिसर में ही आयोजित लंगर में भाग लिया, जहां सैकड़ो लोगों ने लंगर का स्वाद चखा। इस विशेष कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह, चेयरमैन गुरु वचन सिंह, सचिन धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष जगबीर सिंह, सलाहकार बलविंदर सिंह के साथ ही मौभण्डार गुरुद्वारा से पधारी तरविंदर कौर, अमरजीत कौर, जसपाल कौर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



