7 घंटे में 324 लोगों को लगी वैक्सीन
गालूडीह! संवाददाता आदर्श मध्य विधालय में गुरुवार को 400 वैक्सीन आया था जिसमें...
गालूडीह, संवाददाता
आदर्श मध्य विद्यालय में गुरुवार को 400 वैक्सीन आया था जिसमें 324 वैक्सीन दी गई। लगभग 13 फाइल वैक्सीन वापस हो गई। वैक्सीन को लेकर विद्यालय परिसर में लेने वालों की भीड़ उमड़ पडी थी। साथ ही, अन्य पंचायत के भी बहुत लोग वैक्सीन लेने पहुंचे थे।
इस दौरान 18 पल्स के 162 पुरुष और महिला 123 को प्रथम डोज दिया गया। इस क्रम में 45 प्लस के प्रथम डोज 9 पुरुष और 7 महिला को दिया गया। जबकि सेकंड डोज 3 पुरुष और 7 महिला को दिया गया! इसके साथ ही साथ 60 प्लस के प्रथम डोज 5 पुरूष और 2 महिला को दिया गया साथ ही साथ 60 प्लस के पुरूष को सेकण्ड डोज 3 पुरूष को और 3 महिला को दिया गया!इस वैक्सीनेसन में एएनएम स्नेहा कुमारी और शिक्षक में माझीं मंगल हांसदा और निखिल धावडि़या उपस्थित थे।