कोरोना महामारी से निदान के लिए 24 लाख गायत्री महामंत्र का किया जाप
कोरोना महामारी से निदान के लिए रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर मुसाबनी में गायत्री परिवार के साधकों द्वारा 24...
मुसाबनी। संवाददाता
कोरोना महामारी से निदान के लिए रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर मुसाबनी में गायत्री परिवार के साधकों द्वारा 24 लाख गायत्री महामंत्र एवं पांच महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया। साथ ही दर्जनों श्रद्धालुओं ने 5 हवन कुंड में एक साथ वैदिक मंत्रों से पूर्णाहुति कर मंगल जीवन की कामना किया। गायत्री महामंत्र के महापुरुष चरण पूर्णाहुति में मुसाबनी, बादिया, डुमरिया,कुमड़ाशोल आदि जगह के गायत्री परिवार के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
अंडमान निकोबार दीप समूह से मुसाबनी पहुंचे गायत्री परिवार के साधक लक्ष्मेश्वर मिश्रा ने बताया कि यह महायज्ञ कोरोना महामारी निवारण के लिए किया गया, जैसा कि शास्त्रों में बताया गया है यज्ञ से अनेक प्रकार के रोगों का निवारण किया जाता है। इसके लिए अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां बताई गई है। यज्ञ के तीन अर्थ होते हैं देव पूजन, दान, संगति करण यज्ञ से पर्यावरण की शुद्धि होती है। साथ ही यज्ञ करने वालों के भावनाओं की विचारों की भी शुद्धि होती है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चाईबासा के परमेश्वर सिंह, बंडेल से रासबिहारी राय, टाटानगर से डालिया भट्टाचार्य, रविंद्र नाथ भट्टाचार्य ,आशा देवी, रेणु देवी ,आनंद शरण आदि मुसाबनी पहुंचे थे। स्थानीय गायत्री परिवार के पंडित रामाशीष पारिवार्जक, रामाधार सिंह ,परशुराम शर्मा ,शंभू सिंह, विकास कुमार, उषा देवीष इंदु देवी, लक्ष्मी देवी, मीना कुमारी, राजरानी देवी, किशन अग्रवाल, सुधांशु शेखर साहू, पुलक कुमार साव, योगेश कुमार साव आदि ने यज्ञ की पूर्णाहुति में अहम भूमिका अदा की।