गूंज महोत्सव के चौथे दिन: कौन बनेगा लखपति कार्यक्रम आयोजित

Jan 28, 2026 02:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

थे दिन: कौन बनेगा लखपति कार्यक्रम आयोजित चाकुलिया। संवाददाता चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित नौ द

गूंज महोत्सव के चौथे दिन: कौन बनेगा लखपति कार्यक्रम आयोजित

चाकुलिया। संवाददाता चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित नौ दिवसीय 21 वें नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव के चौथे दिन विगत सोमवार की देर शाम को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह नौ बजे विधायक समीर कुमार मोहंती ने ध्वजारोहण किया। शाम को कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर कौन बनेगा लखपति कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीपीओ अजित कुजूर उपस्थित हुए। अतिथियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, थाना प्रभारी संतोष कुमार, गौतम दास, साहेब राम मांडी, राकेश मोहंती,राजा बारीक, विशाल बारीक,सुभदीप दास, गौतम शर्मा समेत अनेक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।