युवक ने शादी समारोह से किशोरी को फुसलाकर खेतों ने किया यौन शोषण , बरसोल पुलिस ने भेजा जेल

Apr 06, 2026 04:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र में 11 साल की किशोरी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पाथारघाटा गांव की किशोरी को साधु मुर्मू नामक युवक ने शादी समारोह के दौरान बहला फुसलाकर खेत में ले जाकर शोषण किया। चाची के बयान पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और मामला दर्ज कर लिया।

युवक ने शादी समारोह से किशोरी को फुसलाकर खेतों ने किया यौन शोषण , बरसोल पुलिस ने भेजा जेल

बहरागोड़ा।बरसोल थाना क्षेत्र के 11 साल की किशोरी के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पाथारघाटा गांव के किशोरी के साथ पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम थाना अंतर्गत पाथरडांगा गांव निवासी साधु मुर्मू नामक युवक ने बहला फुसलाकर यौन शोषण किया है। यह मामला तब सामने आई ज़ब किशोरी के चाची ने सारी बात बरसोल पुलिस के सामने बयान दिया है। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के गांव पाथारघाटा में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान उक्त लड़के भी आया था। मौका देखकर किशोरी को बहला फुसला कर युवक ने खेत में ले गया फिर उसके साथ गलत काम को अंजाम दिया।

उसके बाद बच्ची को खुद वहां से लाकर घर में छोड़ दिया। घर पहुंचने के बाद खून में लतपत देख बच्ची के चाची ने बच्ची को पूछताछ की। फिर बच्ची ने अपने चाची को सारी बात कह डाली। उन्होंने तुरंत इस बारे में बरसोल पुलिस को सूचना दिया। बरसोल पुलिस तुरंत एक्शन में आकर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के चाची का बयान से बरसोल थाना में मामला दर्ज कराया गया है। फिर बच्ची का मेडिकल जांच कराया गया। सारा जांच पड़ताल के बाद यौन शोषण करने वाले युवक के ऊपर पोस्को एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 12/26 संबंधित धारा लगाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।