बहरागोड़ा : 2 मार्च को सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियां पूरी
बहरागोड़ा में 2 मार्च को 10वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष 19 गरीब बेटियों का विवाह विधि-विधान से किया जाएगा। कार्यक्रम में 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और 15,000 अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। दूल्हा-दुल्हन को उपहार भी दिए जाएंगे।

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आगामी 2 मार्च को 10वां सामूहिक गणविवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष 19 गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए 19 अलग-अलग मंडप तैयार किए जा रहे हैं। पंडाल में लगभग 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि 15,000 अतिथियों के लिए शाकाहारी भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।
विवाह के उपरांत नवदंपतियों को उपहार स्वरूप अलमारी, आभूषण, बक्सा, कपड़े, बर्तन, विवाह सामग्री एवं मिठाइयाँ प्रदान की जाएंगी। साथ ही दूल्हा-दुल्हन को घरेलू हिंसा से दूर रहने, किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। डॉ. गोस्वामी ने बताया कि इस ऐतिहासिक दसवें सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि ओड़िया फिल्म जगत के सुपरस्टार सिद्धान्त महापात्र होंगे। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, बाप्तू साव, श्रीवत्स घोष, गौरीशंकर महतो, काजोल महाकुड़, राजकुमार कर, अपूर्व दास, भक्तश्री पांडा, उत्पल पैड़ा, मिंटू नायक, महादेव बैठा, मिहिर दलाई, टूना नायक, गोपाल साव, सनत भगत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



