बाइक से गिरने से युवक घायल
Mar 07, 2026 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा में गोल्डन पेट्रोल पंप के पास एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल युवक की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार गांव के सच्चिदानंद यादव के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के साथ रेहला से घर लौट रहा था जब बाइक से नियंत्रण खोकर गिर गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गढ़वा। गढ़वा-रेहला मार्ग पर गोल्डन पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी अनिल यादव के 27 वर्षीय पुत्र सच्चिदानंद यादव के रूप में की गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह अपनी बहन को लेकर रेहला से घर लौट रहा था। उसी दौरान गोल्डन पेट्रोल पंप के पास बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


