Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsX-Ray Services Halted for Three Months at Meral Health Center Due to Lack of Operator
ऑपरेटर की पदस्थापना कर बंद पड़े एक्स-रे की सुविधा शुरू कराए विभाग

ऑपरेटर की पदस्थापना कर बंद पड़े एक्स-रे की सुविधा शुरू कराए विभाग

संक्षेप: मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे ऑपरेटर की कमी के कारण लगभग तीन महीने से एक्स-रे सेवा बंद है। इससे मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर गरीब परिवारों को। स्थानीय लोगों...

Mon, 27 Oct 2025 07:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

मेराल, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में एक्स-रे ऑपरेटर के पदस्थापन नहीं होने के कारण करीब तीन महीने से एक्स-रे सेवा ठप है। उससे मरीज और उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर गरीब लोगों को भी मजबूरन बाहर या गढ़वा जाकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेराल के अलावा डंडई और रमना प्रखंड के कई गांवों के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। जरूरत पड़ने पर एक्स रे कराने इसी अस्पताल में आते हैं। ऑपरेटर नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह अस्पताल पर लगभग दो से ढाई लाख जनसंख्या को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराता है।

जब अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि एक्स-रे मशीन चलाने के लिए ऑपरेटर ही नहीं है। थक हारकर उन्हें बाहर जाकर एक्स रे कराना पड़ता है। उससे सर्वाधिक परेशानी आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के लोगों को भुगतना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने विभाग से मामले में ठोस पहल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि विभाग के पदाधिकारी जल्द से जल्द ऑपरेटर की पदस्थापना करे ताकि एक्स-रे को लेकर लोगों को हो रही परेशानी दूर हो। अस्पताल में एक्स-रे ऑपरेटर के नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। फिलहाल लोग एक्स रे के लिए जिला मुख्यालय या अन्यत्र जाते हैं। सिविल सर्जन तत्काल ऑपरेटर की पदस्थापन कर चालू कराएं। एक्स रे चालू होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को सर्वाधित राहत मिलेगी। रमाकांत गुप्ता, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग यथाशीघ्र एक्स-रे ऑपरेटर का पदस्थापना करें ताकि यह चालू हो सके। एक्स-रे कराने के लिए अभी लोगों को जिला मुख्यालय या दूसरे जगहों पर जाना पड़ता है। उससे समय अधिक लगता है। खर्च भी होता है। गरीब परिवार के लोगों के लिए उससे परेशानी होती है। विभाग जल्द एक्स रे सेवा शुरू करे। मनोज चौधरी, सोहबरिया गांव निवासी ::बॉक्स::विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण लगभग तीन माह से एक्सरे मशीन बंद है। उससे यहां के लोगों को काफी परेशानी होती है। मेराल में भी अस्पताल से बाहर एक भी एक्स-रे मशीन नहीं है। नतीजतन बाध्य होकर लोगों को बाहर जाना पड़ता है। विभाग तत्काल पहल करे। विजय प्रसाद गुप्ता, मेराल निवासी ::बॉक्स::एक्स-रे मशीन तीन माह से बंद पड़ा है। कोई सुध लेने वाला नहीं है। एक्स रे के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता है। विभाग व जिला प्रशासन एक्स-रे ऑपरेटर का पदस्थापन करे ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके। मामले में विधायक से भी बात कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। भोला पासवान, बाना गांव निवासी ::बॉक्स::अस्पलता का एक्स रे मशीन बंद पड़ा था उसकी जानकारी नहीं थी। सिविल सर्जन को लिखित आवेदन देकर ऑपरेटर का पइस्थापना कराया जाएगा ताकि यहां के लोगों की समस्या दूर हो सके। यह काफी गंभीर समस्या है। स्वास्थ्य विभाग मामले में संज्ञान ले। इस तरह की व्यवस्था दुरूस्त नहीं हुई तो वरीय पदाधिकारियों को लिखा जाएगा। डॉ लालमोहन, विधायक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी आबादी आश्रित है। यहां पर एक्स-रे ऑपरेटर नहीं होने से लोगों का सही ढंग से इलाज नहीं हो रहा है। गरीब लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। यह विभाग की लापरवाही है। विभाग को तत्काल ऑपरेटर की पदस्थापना कर एक्स रे सेवा शुरू कराना चाहिए। दिलजान अंसारी, पंचायत प्रतिनिधि लोवादाग मेराल अस्पताल में एक्स-रे ऑपरेटर नहीं होने से सुविधा ठप है। उससे लोगों को परेशानी हो रही है। यथाशीघ्र ऑपरेटर की पदस्थापना होना चाहिए ताकि एक्स रे मशीन चालू कराया जा सके। सिविल सर्जन को ऑपरेटर की पदस्थापना कर समस्या को दूर करना चाहिए। राजेंद्र चौधरी, मुखिया प्रतिनिधित चेचरिया पंचायत विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण अस्पताल में एक्स रे सेवा बंद पड़ा है। उससे लोगों की समस्या बढ़ गई है। विभाग को लोगों के हित में तत्काल ऑपरेटर की पदास्थापना सुनिश्चित करना चाहिए। ऑपरेटर नहीं होने से यहां के लोगों को बाहर में ज्यादा रुपया देकर एक्स-रे कराना पड़ता है। नंदा पासवान, जिलाध्यक्ष बसपा अस्पताल में ऑपरेटर नहीं होने से सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ रहा है। विभाग के पदाधिकारी से एक्स-रे ऑपरेटर का पदस्थापना तत्काल करें ताकि लोगों को सहुलियत हो। मेराल के आसपास एक्स-रे मशीन नहीं होने से लोगों को काफी समस्या हो रही है। ज्ञानी राम, लखेया गांव निवासी