World Peace Day Celebrated with Morning Procession in Ramna विश्वशांति दिवस पर निकली प्रभातफेरी, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsWorld Peace Day Celebrated with Morning Procession in Ramna

विश्वशांति दिवस पर निकली प्रभातफेरी

फोटो रमना एक: विश्व शांति दिवस में निकले प्रभातफेरी में शामिल लोग विश्व शांति दिवस के अवसर पर रविवार को राज विद्या केंद्र रमना के तत्वावधान में प्रभा

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 21 Sep 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
विश्वशांति दिवस पर निकली प्रभातफेरी

रमना। विश्व शांति दिवस के अवसर पर रविवार को राज विद्या केंद्र रमना के तत्वावधान में प्रभातफेरी निकाली गई। उप डाक घर से निकाली गई प्रभात फेरी सर्वेश्वरी चौक, हरिगनेश मोड़ और भगत सिंह चौक होते हुए राज विद्या केंद्र के रमना कार्यालय पहुंचकर समाप्त हो गई। उस दौरान लोग शांति आपकी जरूरत है, शांति बाहर नहीं हमारे अंदर है, शांति जीवन का लक्ष्य है सहित अन्य स्लोगन लिखी तख्तियां अपने हाथों में लिए हुए थे। उक्त अवसर पर प्रेम रावत जी का विश्व शांति का संदेश भी वीडियो के माध्यम से लोगों को सुनाया गया। प्रभातफेरी में भवनाथपुर, अरंगी, नगर ऊंटारी, गढ़वा, मेराल, मझिआंव, भागोडीह, कोरगा, बरहिया व अतियारी केंद्र के भाई-बहनों ने भाग लिया।

मौके पर जनार्दन सिंह, अजय प्रसाद गुप्ता, इंद्रजीत ठाकुर, आशीष कुशवाहा, वीरेंद्र ठाकुर, विजयमल ठाकुर, रानी देवी, प्रेमांजलि कुमारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।