शिक्षण सहायक सामग्री पर कार्यशाला का आयोजन
बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के दिनेश कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में शिक्षण सहायक सामग्री पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्राचार्या डॉ सुनीता गुप्ता ने इसे शिक्षा में प्रभावशीलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में शिक्षण सामग्री के विभिन्न प्रकारों पर चर्चा की गई।

गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार को बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित दिनेश कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के सेमिनार कक्ष में फैकेल्टी ऑफ एजुकेशन, योगा, स्पोर्ट्स साइंस एंड फिजिकल एजुकेशन के द्वारा शिक्षण सहायक सामग्री पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएड एवं डीएलएड के सभी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया । शिक्षण सहायक सामग्री के उपयोग और इसे तैयार करने के तरीके पर प्रशिक्षण दिया गया ।
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम में मंच का संचालन सहायक प्राध्यापक आनंद कुमार चौबे के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ सुनीता गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि शिक्षण सहायक सामग्री शिक्षा को प्रभावशाली और आकर्षक बनाता है । शिक्षक को अपने शिक्षण को प्रभावशाली बनाने में सर्वथा शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग करना चाहिए । यह बच्चों के अंदर रुचि उत्पन्न करती है ।
शिक्षण सामग्री पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार ने शिक्षण सहायक सामग्री को तैयार करने एवं उनके विभिन्न प्रकारों से बच्चों को अवगत कराया । उसके उपयोग को विस्तार पूर्वक बताते हुए उन्होंने विभिन्न विषयों के उदाहरण देते हुए सभी प्रकार के श्रव्य, दृश्य व श्रव्य- दृश्य शिक्षण सहायक सामग्री के प्रयोग पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
अन्य प्राध्यापकों का योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक शशिकांत सिंह यादव, अरविंद कुमार तिवारी, सतीश कुमार बिंद, प्रशांत कुमार ओझा सहित अन्य उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


