दीवार से गिरकर घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के वीरबंधा गांव में अनिल चौधरी दीवार गिरने से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के वीरबंधा गांव निवासी अनिल चौधरी मंगलवार को मजदूरी करने के दौरान दीवार गिरने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि अनिल अपने घर से मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। वहां दीवार में काम करने के क्रम में गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद उसके साथ के लोगों ने उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


