ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाकोरोना भगाने के लिए महिलाओं ने की पूजा अर्चना, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ायी धज्जियां

कोरोना भगाने के लिए महिलाओं ने की पूजा अर्चना, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ायी धज्जियां

जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंडों के बाद रविवार को थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव की महिलाएं भी अफवाह के चक्कर में आ...

कोरोना भगाने के लिए महिलाओं ने की पूजा अर्चना, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ायी धज्जियां
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 05 Jul 2020 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंडों के बाद रविवार को थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव की महिलाएं भी अफवाह के चक्कर में आ गई। करीब 300 की संख्या में महिलाओं ने कोरोना भगाने के लिए छठव्रत की। उस दौरान गीत भी गाए गए। पूरे मामले में प्रखंड प्रशासन बेखबर रहा। पूजा अर्चना के लिए महिलाएं खरटिया चेकडैम के पास जाम हुई। उस दौरान काफी संख्या में लोग भी पहुंच गए। महिलाओं की इतनी अधिक भिड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ायी गई। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने यहां आने से पहले एक दिन का उपवास रखा। सुबह का अर्घ्य दिया। वह शाम को भी अर्घ्य देंगी। महिलाएं छठ की तरह ही पूरे पूजन सामग्रियों के साथ घाट पर पहुंची थी। उस दौरान कोरोना को माई का दर्जा देते हुए गीत गाए गए। मौके पर महिलाएं आधार खाता और पासबुक भी साथ लेकर आई थी। महिलाओं ने बताया कि हमलोग कोरोना को भगाने के लिए यह छठ व्रत कर रहे हैं। आधार और पासबुक इसलिए लाए कि उन्हें घर चलाने के लिए प्रधानमंत्री रुपए भेजेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग बाहर से आए थे। उन्होंने ही यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से कोरोना भी भागेगा और उनके खाते में रुपए भी आएंगे। मौके पर प्रसाद का भी वितरण किया गया। पूजा अर्चना करने पहुंची रानी देवी, फूलमानी देवी, सुनिला देवी, शांति देवी, बसंती देवी, ममता देवी, मीरा देवी, पार्वती देवी, श्रीदेवी, लालती देवी, कमला देवी, दिलतोड़ा देवी सहित करीब 300 महिलाएं शामिल थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें