मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल
Mar 08, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के प्रतापपुर गांव में चलती मोटरसाइकिल से गिरी मंजू देवी, जो दरमी-नावाडीह गांव के रामचंद्र महतो की पत्नी हैं। घटना बेलचंपा-अटौला रोड पर हुई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मदद की।

गढ़वा। गढ़वा थानांतर्गत प्रतापपुर गांव में चलती मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल हो गई। घायल महिला दरमी-नावाडीह गांव निवासी रामचंद्र महतो की 45 वर्षीया पत्नी मंजू देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया कि मंजू अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से प्रतापपुर से घर लौट रही थी। बेलचंपा-अटौला रोड पर गढ़वा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के पास वह अचानक असंतुलित होकर बाइक से गिर गई। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


