आग से झुलसकर महिला घायल
Dec 26, 2025 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के पतिला गांव में दीपक राम की पत्नी सपना देवी शुक्रवार को आग में झुलस गई। वह अपने एक महीने के बच्चे को गोद में लेकर अलाव ताप रही थी, तभी उसके कपड़ों में आग लग गई। सपना ने बच्चे को बचाने के लिए दौड़ने की कोशिश की, जिससे उसका हाथ झुलस गया। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी स्थिति स्थिर है।

गढ़वा। कांडी थानांतर्गत पतिला गांव निवासी दीपक राम की पत्नी सपना देवी शुक्रवार को आग में झुलसकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि सपना अपने मायके में दो महीने से रह रही थी। कड़ाके की ठंड के कारण वह एक महीने के बच्चे को गोद में लेकर अलाव ताप रही थी। उसी क्रम में उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। उसके बाद वह गोद में रहे बच्चा को बचाने को लेकर दौड़ने लगी। उससे उसका हाथ झुलस गया। बच्चा सुरक्षित है। घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




