बाइक दुर्घटना में महिला घायल
Mar 07, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के मेराल-डंडई सड़क पर बाना गांव के समीप एक महिला बाइक दुर्घटना में घायल हो गई। घायल महिला, करमी देवी, को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, वह गोना गांव से आ रही थी और अचानक बाइक से गिर गई।

गढ़वा। मेराल- डंडई सड़क पर बाना गांव के समीप हुई बाइक दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी गोपाल राम की 45 वर्षीया पत्नी करमी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि करमी मेराल के गोना गांव आ रही थी। उसी दौरान बाना में वह बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


