Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsWoman Injured by Venomous Creature in Garhwa Hospitalized but Stable

विषैला जंतु काटने से जख्मी
संक्षेप:
गढ़वा के भलुही गांव में प्रमोद चौधरी की पत्नी मीना देवी को विषैले जीव के काटने से चोट लगी। वह खेत में घास काटने गई थी जब उसे यह घटना हुई। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति...
Sep 10, 2025 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा। मझिआंव थानांतर्गत भलुही गांव निवासी प्रमोद चौधरी की पत्नी मीना देवी विषैला जीव जंतु के काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि मीना खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी। उसी क्रम में उसके दाएं हाथ में विषैला जंतु ने काट लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




