Woman Injured by Venomous Creature in Garhwa Hospitalized विषैला जंतु काटने से घायल, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsWoman Injured by Venomous Creature in Garhwa Hospitalized

विषैला जंतु काटने से घायल

गढ़वा के देवगाना गांव में कंचन देवी नाम की महिला रात में विषैले जंतु के काटने से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन उसे झाड़फूंक के लिए ले गए, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 12 Sep 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
विषैला जंतु काटने से घायल

गढ़वा। मेराल थानांतर्गत देवगाना गांव निवासी शक्तिमान चौधरी की पत्नी कंचन देवी गुरुवार की रात विषैला जंतु के काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में केतार थाना क्षेत्र के बिजडीह गांव निवासी विमला देवी ने बताया कि उसकी पुत्री कंचन को सोने के दौरान विषैला जंतु ने काट लिया। उसके बाद उसने मोबाइल से घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन उसे चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव स्थित नाग बाबा के पास उसे झाड़फूंक करने के लिए ले गई। जहां स्थिति नहीं सुधरने पर उसे सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।