बिजली करंट से महिला घायल
Mar 01, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के डंडई थानांतर्गत करके गांव में विनोद मेहता की पत्नी सुनीता देवी बिजली करंट लगने से घायल हो गई। वह होली की तैयारी के दौरान घर की सफाई कर रही थी। परिवार ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति स्थिर है।

गढ़वा। डंडई थानांतर्गत करके गांव निवासी विनोद मेहता की पत्नी सुनीता देवी बिजली करंट के चपेट में आने से रविवार को घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनीता होली को लेकर अपने घर की साफ सफाई कर रही थी। उसी क्रम में बिजली के तार के संपर्क में आ गई। उससे वह करंट लगने से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


