विषैला जंतु के काटने से महिला जख्मी
गढ़वा के सोनपुरवा गांव में शुक्रवार को अज्ञात विषैले जंतु के काटने से रौशन जहां नामक महिला बीमार हो गई। उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

गढ़वा। मझिआंव थानांतर्गत सोनपुरवा गांव में शुक्रवार को अज्ञात विषैले जंतु के काटने से एक महिला बीमार हो गई। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि सोनपुरवा गांव निवासी अलकाब शाह की पत्नी रौशन जहां अपने घर में काम कर रही थी। उसी दौरान किसी अज्ञात विषैले जंतु ने उसके दाएं हाथ में काट लिया। कुछ ही देर बाद उसके हाथ में तेज दर्द होने लगा और उसे चक्कर आने लगा। महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। उपचार के बाद उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


