ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वासांप के काटने से हुई महिला की मौत

सांप के काटने से हुई महिला की मौत

मेराल थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा गांव निवासी नंद लाल यादव की पत्नी 50 वर्षीया दयावंती देवी की मौत सर्पदंश से शनिवार को हो...

सांप के काटने से हुई महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 01 Aug 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

मेराल। थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा गांव निवासी नंद लाल यादव की पत्नी 50 वर्षीया दयावंती देवी की मौत सर्पदंश से शनिवार को हो गई। परिजनों के अनुसार दयावंती शनिवार की दोपहर में अपने खेत में काम करने गई थी। लौटते समय वह विषैले सर्प ने डस लिया। जिसके बाद महिला ने हो हल्ला कर घर वालों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजनों की ओर से सदर अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजनों की ओर से महिला को बेहोशी की हालत में मेदिनीनगर सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की असामयिक निधन पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। महिला ने अपने पीछे पति, दो लड़के और चार लड़कियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें